June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में पौष्टिक आहार एवं स्कूल व्यवस्था पर हुई गहन मंत्रणा

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में पौष्टिक आहार एवं स्कूल व्यवस्था पर हुई गहन मंत्रणा
– प्रधानाध्यापक ने की विस्तार से चर्चा – अभिभावकों ने दिए सुझाव – शत प्रतिशत उपस्थिति एवं नामांकन की प्रबंध समिति अध्यक्ष ने की अपील
कायमगंज / फर्रुखाबाद6 नवम्बर024
विकास खंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता खेतल सिंह ने और संचालन सचिव/प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनेंगी । जिसके लिए अभिभावकों को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर देने होंगे। साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापक की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा समय – समय पर विद्यालय आकर बच्चे की शैक्षिक प्रगति जानते रहने का सुझाव दिया । सचिव श्री शुक्ल ने बताया कि छूटे हुए पैंतीस अभिभावकों ने फार्म भर कर जमा किए हैं। तीन बच्चों की डीबीटी की धनराशि वापस हुई। इस नवंबर माह में आयोजित एन‌एटी परीक्षा में सभी बच्चों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को बताया कि शासन ने हर गुरुवार को पौष्टिक आहार वितरण के आदेश दिए । जिसके अंतर्गत कल पहले गुरुवार को तिल एवं मूंगफली की बनी गजक का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय के शैक्षिक बातावरण तथा व्यवस्था संबंधी अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा के साथ गहन मंत्रणा हुई ।
इस अवसर पर जयवीर,देव सिंह,किशनसिंह ,इसरार,नीलम,पूनम, चंचला सहित तीन दर्जन से भी अधिक अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related posts

सीपी इंटर कॉलेज के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल सभी छात्र / छात्राएँ हुए उर्त्तीण – कालेज का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

admin

उधार शराब न देने पर विवाद, दबंग ने सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला

admin

कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे:पहली बार वृंदावन आए

Bhaskarnews

Leave a Comment