August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रिटायर फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (कानपुर )

कानपुर की गुजैनी पुलिस ने युवती के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने वाले रिटायर फौजी कुलदीप सिंह भदौरिया उर्फ संतोष सिंह को अरेस्ट कर लिया। कुलदीप ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक युवती के साथ नग्न अवस्था में अश्लील वीडियो वायरल किया था। इसका संज्ञान लेते हुए गुजैनी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही आरोपी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया।

 आरोपी रिटायर फौजी को भेजा जेल डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर निवासी कुलदीप भदौरिया ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक युवती का अश्लील वीडियो अपलोड किया था।

 पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री बृजभूषण शरण सिंह और कानपुर से बिठूर विधानसभा के विधायक समेत अन्य रसूखदार नेताओं के साथ भी कुलदीप की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हैं। अपनी पहुंच के चलते कुलदीप पूरे इलाके में रौब गांठता था। उसके घर तमाम सारे सत्ताधारी लोगों का भी आना-जाना था, लेकिन अब अपनी ही रिश्तेदार के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कुलदीप का कच्चा चिट्‌ठा सामने आ गया और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

admin

उधार शराब न देने पर विवाद, दबंग ने सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला

admin

स्वास्थय विभाग मे ए एन एम की रिश्वतखोरी चल रही है चर्म पर

admin

Leave a Comment