September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में नौ माह बाद एक युवक का कंकाल मिलने के मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोदी राठौर युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह राठौर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अतिरिक्त को सौंपा, जिसमें हत्या के छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई।

इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, जिनमें से तीन आरोपी जेल जा चुके हैं और तीन अभी भी फरार हैं। ज्ञापन में बताया गया कि मृतक ओमवीर सिंह की हत्या हुई थी। उनकी पत्नी धर्मशिला ने पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने पहले केवल तस्करा डाला था। हालांकि, बाद में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। गिरफ्तार आरोपियों में से एक देवेंद्र यादव के खिलाफ जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व प्रधान भी रह चुका है। ग्रामीणों ने देवेंद्र यादव की आय से अधिक संपत्ति की जांच और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

Related posts

विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित साफ़-सफाई, मच्छर रोधी गतिविधियों और लू से बचाव पर रहेगा जोर

admin

डीएम व एसपी ने आगामी त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुलाई शांति कमेटी की बैठक

admin

शंकराचार्य बोले- हिंदुत्व खतरे में है:सिर्फ हिन्दू की तरह ड्रेस पहनने से हिन्दू नही बन सकते

Bhaskarnews

Leave a Comment