October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

स्टंटबाजी करते हुए युवक ने गंवाई जान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (कानपुर)

तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट कर रहे थे तीनों

एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि दोपहर 2:30 मिनट पर अपाचे बाइक से सवार हुए तीन युवक तेज रफ्तार में माल रोड की तरफ से सरसैय्या घाट की तरफ जा रहे थे। तू एडीजी ऑफिस के सामने ब्लाइंड मोड पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू से हो गई और तीनों  लोग  गंभीरता सेगिरकर घायल हो गए

राहगीरों और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को उर्सला  हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया और जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक फेथफुलगंज निवासी ईशान (20) को मौत हो गई जबकि फेथफुलगंज के ही रहने वाले आसिफ और ईशान की हालत गंभीर बनी रही  है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने, तो अपाचे बाइक सवार तीनों युवक तेज रफ्तार में स्टंटबाजी कर रहे थे। एडीजी ऑफिस के सामने ब्लाइंड मोड़ पर बेकाबू होकर गिर गए।

बाइक इतनी तेज रफ्तार से चल रही थी कि बाइक गिरने के बाद तीनों युवक करीब सौ मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए फुटपाथ पर जा पहुंच गए। ईशान का सिर पोल से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही सिर पर गंभीर चोट लगने से शरीर ठंडा पड़ गया था।

Related posts

सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पहुचें SC/ST आयोग के अध्यक्ष – बैजनाथ रावत

admin

कई वर्षों तक चले वाद के बाद 18 आवंटी कृषि पट्टा निरस्त

admin

जेब कतरे को रंगे हाथ जेब काटकर भागते हुए पकड़ा ,

admin

Leave a Comment