August 6, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

बीज और खाद की खेप हुई 680 क्विंटल गेहूं और 1050 मीट्रिक टन डीएपी खाद हुई है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकरनगर )

अम्बेडकरनगर में किसानो को गेहूं की बुवाई में खाद बीज की कमी न हो सके। इसके लिए कृषि बीज भंडार अकबरपुर में 680 क्विंटल गेहूं का बीज और 1050 मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंच गई हुई। ये खाद और बीज किसानों में वितरित किया जा रहा है।

गेहूं की बुवाई शुरू होने से पहले शासन की तरफ से जिले मे गेहूं के बीज एवं खाद उपलब्ध कर दिया गया है । जिले में एक लाख 19 हजार 261 हेक्टेयर में गेहूं बोआई का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। इसके सापेक्ष कृषि विभाग को पिछले दिनों 6720 क्विंटल गेहूं के बीज वितरित करने का लक्ष्य मिल गया है  अब तक 5500 क्विंटल गेहूं का बीज बिक गया है।

दो दिन में होगी सप्लाई बीज की किल्लत को दूर करने के लिए दो हजार क्विंटल अतिरिक्त बीज की मांग की गई है। इसके सापेक्ष 680 क्विंटल बीज की पहली खेप विभाग को मिल गई है। अब इसे वितरित किया जा रहा है । उम्मीद है कि किसानों को अब बीज की कमी नहीं होगी। गेहूं के साथ ही 1050 मीट्रिक टन डीएपी खाद भी विभाग को मिल चुकी है। एक दो दिन में बाकी 1320 क्विंटल गेहूं के बीज और 1365 एमटी डीएपी पहुंचने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया की किसानो ने गेहूं के बीज और खाद की कमी नही होने दी जाएगी।

Related posts

यात्री की हुई मौत लखनऊ के कमता बस स्टैंड पर

admin

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक का आयोजन

admin

विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा 300 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

admin

Leave a Comment