June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं)

बदायूं में सिने अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से हमारे पारिवारिक रिश्तेदारी हैं। जब हम पढ़ते थे तब लखनऊ में दो  परिवार की तरह रहते थे। सागर परिवार से  30 साल पुराना रिश्ता है। आज इसीलिए उनसे मिलने जेल में आया हूं। पूर्व विधायक के जीवन में आए उतार-चढ़ावों को लेकर कहा कि हम भले ही उनसे न मिल सके लेकिन उनसे लगातार टच में रहे है ।

आने वाली मूवी के सवाल पर राजपाल यादव ने कहा हम 1999 में फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट हुए थे। तब से दो सौ सवा दो सौ फिल्में हो गई हैं। अगले तीन साल तक हर दूसरे महीने मेरी फिल्मी आएगी। भूलभुलैया सुपर हिट गई है । अब क्रिसमस पर वनवास मूवी रिलीज हो रही है। अभी तक हर साल 10 फिल्मों का औसत रहा है अब क्या बच्चे की जान लोगे।

Related posts

आगरा में ट्रक ने तीन को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ट्रक ड्राइवर फरार

Bhaskarnews

admin

टिकारी कंपोजिट विद्यालय मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment