August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पिकअप से टकराने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

*पिकअप से टकराने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल*

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

फतेहपुर बाराबंकी l
जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस सब्जी से लगे पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई l टक्कर के बाद रोडवेज बस सड़क किनारे करीबन 10 फीट गहरी खाई ही में पलट गई l जिसमें बस चालक परिचालक समेत बस में सवार आधा दर्जन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए l स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा l

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा करीबन 8:00 बजे हुआ , बाराबंकी से बहादुरगंज जा रही रोडवेज बस मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र सुरजनपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे सब्जी से लदे हाफ डाला से टकरा गई l
टक्कर के बाद बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस करीबन 10 फीट गहरी खाई में पलट गई l
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी l कुछ लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला l घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया l हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं , इसमें रोडवेज बस के चालक और परिचालक सहित अन्य यात्री शामिल है l

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी l प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ है l लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की जांच भी कर रही है l स्थानीय लोगों का कहना है की सुरजनपुर मोड पर अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं l

*सड़क हादसे में घायल लोगों के नाम:-*

रामशरण मिश्रा( 45 वर्ष )निवासी पारा थाना रामनगर ,बाराबंकी l
प्रदीप कुमार मिश्रा( 25 वर्ष )निवासी पारा पर थाना रामनगर, बाराबंकी l मोहम्मद आमिर( 30 वर्ष )निवासी राटो गोंडा ,थाना रामपुर मथुरा ,सीतापुर l
प्रियंका मिश्रा( 40 वर्ष )निवासी शिवपुरी कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी l
सर्वेश कुमार (23 वर्ष) निवासी जानकी नगर, थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर l संदीप श्रीवास्तव( 39 वर्ष )निवासी दलपतपुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या l

Related posts

जमीन विवाद में तावड़ तोड़ फायरिंग से दहला गांव ग्राम प्रधान राजेश्वरी का पौत्र की जांघ में लगी गोली

admin

चैत्र नवरात्र के दृष्टिगत एफ0एस0डी0ए0 द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये

admin

दबंगों ने झोपड़ियां डाल कर रह रहे परिवारों को समान सहित किया बाहर

admin

Leave a Comment