August 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशहरदोई

31राज्य की 61छावनियो मे होते हुए 47000 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले अभिषेक का हरदोई पहुंचने पर डीएम ने किया स्वागत

भास्कर न्यूज़ सवाददाता 

21 फरवरी 2025

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)शहीद सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शहीद सेना सम्मान भारत साईकिल यात्रा पर देवरिया से निकले अभिषेक आज अपनी यात्रा के 68वें दिन हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे। यहाँ उनका स्वागत जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी किया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर उनको आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। अधिकारी ने कहा कि अभिषेक का यह जुनून सैनिकों का उत्साहवर्धन करेगा। वीर सैनिकों का यह आंतरिक समर्थन भी हमारी सेना की ताकत है। अभिषेक अपनी संपूर्ण यात्रा के दौरान कुल 47000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा 31 राज्य और 61 छावनी होते हुए 900 दिन में समाप्त होगी। अभिषेक अपने साथ एक टेंट लेकर चलते हैं जिसमें वह रात्रि विश्राम करते हैं। रात्रि विश्राम के लिए वह किसी की सहायता नहीं लेते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर से उनके रवाना होने के समय जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्रा, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

पिकअप से टकराने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

admin

हरदोई जिला पंचायत की बैठक में एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

admin

धनतेरस पर सजा बाजार उमड़ी भीड़ -बढ़ी रौनक -बर्तन सोना चांदी मिष्ठान वस्त्र आदि की सजी धजी दुकानों पर ग्राहकों का लगा तांता

admin

Leave a Comment