June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मीनेश पचौरी के स्थान पर मोनू शाक्य बनी थाना अध्यक्ष अमृतपुर

*मीनेश पचौरी के स्थान पर मोनू शाक्य बनी थाना अध्यक्ष अमृतपुर*

अमृतपुर फर्रुखाबाद 21 फरवरी। सन 1990 से अमृतपुर थाना बनने के उपरांत हमेशा से ही किसी पुरुष थानेदार को चार्ज दिया गया। परंतु बीते डेढ़ वर्ष से महिला थानेदार ने अमृतपुर थाने की कमान संभाली और अपने दायित्व को सही तरीके से निभाया। थाना इंचार्ज के रूप में कार्य करते हुए मीनेष पचौरी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून के दायरे को सही तरीके से स्थापित किया। और अब वह सरकारी आदेशों पर पुलिस लाइन चली गई। उनके स्थान पर महिला उप निरीक्षक को अमृतपुर थाने का चार्ज सौंप दिया गया। कोतवाली चौकी इंचार्ज घूमना से उप निरीक्षक मोनू शाक्य को अमृतपुर थाने का चार्ज मिला है। अमृतपुर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी का पुलिस लाइन के लिए तबादला कर दिया गया।
मीनेश पचौरी का 6 माह पूर्व कानपुर देहात के लिए तबादला हुआ था। अमृतपुर थाना क्षेत्र में कटरी क्षेत्र के राजस्व मामले की समस्याएं अधिक रहती हैं। जिनको लेकर पुलिस विभाग हमेशा सतर्क रहा है। ऐसी स्थिति में नई जिम्मेदारी संभालने वाले थाना इंचार्ज को इन समस्याओं पर गंभीर रहना पड़ेगा और तुरंत करवाई करने के प्रयास से कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहने की उम्मीद कायम रहेगी। वैसे अमृतपुर थाना क्षेत्र अधिकतर थाना क्षेत्र की अपेक्षा शांतिपूर्ण माना जाता है। इस क्षेत्र की जनता सौहार्द पूर्ण माहौल में आपसी सामंजस्य बिठाने में किसी से पीछे नहीं है। इस स्थिति में पुलिस विभाग भी तबादलो से प्रभावित नहीं होता और जल्द ही क्षेत्र की जनता में घुलमिल कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता रहा है।

Related posts

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

admin

महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान ‘के तहत महिलाओ और छात्राओ को जागरूक किया।

admin

इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का शनिवार को जयपुर में हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment