June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपाल में लाभार्थियों को वितरित किये टूल किट व प्रमाण पत्र

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विकास खण्ड हरियावा के ग्राम मुरादपुर में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अथिति रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने सच्चे अर्थो में देश को एक किया। वह शस्त्र व शास्त्र दोनों में विश्वास करते थे। हमारे प्रधानमंत्री भी इसी प्रकार से कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री भी और धर्म के मार्ग पर चलते हैं वहीं दूसरी ओर जरूरत पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक करने की भी ताकत व हिम्मत रखते हैं।

सम्राट अशोक का शासन वर्तमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान बांग्लादेश, म्यामार तक विस्तारित था। आज भी पाकिस्तान में सम्राट अशोक से जुड़े चार स्तूप मौजूद है। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने युद्ध का रास्ता छोड़ दिया लेकिन अपनी सुरक्षा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार लोगों के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही है। चौपाल में अपने उदगार व्यक्त करते हुए सांसद जयप्रकाश ने उपमुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। इसके अतिरिक्त सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उपमुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित किए गए। उनके द्वारा दिव्यांगों को साइकिल भी वितरित की गई। ट्राईसाईकिल पाकर दिव्यायों के चेहरे पर खुशी छलक पड़ी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण योजनाओं के लाभार्थी वह बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

Related posts

फेसबुक आईडी हैक कर झूठे केस में फसवाने तथा अभद्रता करने का आरोप लगा कराया मुकदमा दर्ज

admin

होली और दीपावली में फ्री गैस सिलेंडर रिफिल से काफ़ी मदद मिली है:-रजनी तिवारी

admin

महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्य ने किया जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण

admin

Leave a Comment