March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

घर में लगी अचानक भीषण आग मची अफरा तफरी

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

सूरतगंज, बाराबंकी। सोमवार सुबह फतेहपुर तहसील के बेलहरा में एक मजदूर परिवार के आशियाने में तबाही मच गई। घर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त घर के मालिक रसूल अहमद अपने बीमार भाई को देखने लखनऊ गए हुए थे, और उनकी पत्नी मजदूरी के लिए बाहर गई थी। इस दौरान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में स्थित इस मकान में आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा ₹5000 नगद, मोबाइल, कपड़े, अनाज और बर्तन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पंचायत को इसकी सूचना दी। नगर पंचायत के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पूरा घर खाक में तब्दील हो चुका था। फतेहपुर के एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Related posts

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

admin

जनगणना टीम द्वारा प्रगणकों को किया गया प्रशिक्षित

admin

मृतक राघवेंद्र को न्याय की मांग के साथ राजपाल से मिलेगा संयुक्त मोर्चा

admin

Leave a Comment