October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कल फर्रुखाबाद आयेंगे अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग उ0प्र0 के अध्यक्ष- बैजनाथ रावत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

23 मार्च 2025

फर्रुखाबाद – उ0प्र0 के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 25, 26 व 27 मार्च को रॉयल जे0जे0 आर0 गेस्टहाउस फतेहगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 3 दिन में 06 सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 12 थींम पर विभिन्न गतिविधिया सम्पन्न की जायेगी, संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान युवाओ के लिये रोजगार मेलो व स्वरोजगार हेतु बैंको द्वारा ऋण शिविर आयोजित किये जायेगा।
इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यदा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पारिवारिक लाभ, शादी अनुदान, पी0एम0 कुसुम योजना, किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना से संवंधित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित कराएंगे , साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन, व्यापार व उद्योग विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहकर अपने विभाग की योजनाओं से लोगो को अवगत कराएंगे।
इस अवसर पर 42 विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से संवंधित प्रदर्शनी व स्टॉल लगाये जायेंगे।
इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाणपत्र व घरौनी वितरण व टैबलेट वितरण किया जाएगा व राजस्व संबंधी मामले के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी, उक्त कार्यक्रमो में प्रदेश में पिछले 08 बर्षो के दौरान हुये विकास कार्यो पर आधारित लधु फ़िल्म व महाकुंभ पर आधारित लघुफिल्म दिखाई जाएगी।
उक्त कार्यक्रम सभी तहसीलों, ब्लाकों व नगरीय निकायों में भी होंगे, आम जनमानस से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।

Related posts

चाइनीज मांझे का विरोध ,बंद कराने के लिए निकाली गई यात्रा

admin

सर्वाेदय विद्यालयों में भोजन पकाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को लगाया जायेः सीडिओ

admin

_बृद्ध की हत्या का खुलासा: तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया_

admin

Leave a Comment