March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पहुचें SC/ST आयोग के अध्यक्ष – बैजनाथ रावत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

25 मार्च 2025

फर्रुखाबाद -आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण और सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करते हुए हम प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

इसके उपरांत आयोग के अध्यक्ष श्री रावत JJR गेस्ट हाउस पहुचे जन्हा पर प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओ की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार की जन कल्याण कारी योजोनाओ को बताया गया और सभी योजनाओ को जन जन तक कैसे पहुचाये इसको भी बताया गया जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे जाये | इस मौके पर जिले के जिलाधिकरी आशुतोष कुमार एवं जिले के पुलिस अधीक्षक आदि के साथ प्रशानिक विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे तो वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिलाधय्क्ष एवं पूर्व अध्यक्ष रुपेश गुप्ता के साथ अनुसूचित मोर्चा के जिलाधय्क्ष ऋषिपाल सिसोदिया व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहें |

Related posts

विश्व हिन्दू परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले को शत्रु देश जनित घिनौनी कायरना हरकत बता फूंका पुतला, किया मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ

admin

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोद लेकर नवीनीकृत कराये गये प्राथमिक विद्यालय वर्ना बुर्जर्ग वि0ख0 कमालगंज का किया शुभारम्भ

admin

नगर निगम की कार्यशैली से परेशांन बसपा पार्षद धरने पर बैठे

admin

Leave a Comment