June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफ़िरोज़ाबाद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

05 अप्रैल 2025

फर्रुखाबाद – जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 44,पुलिस की 14,विकास विभाग की 06,विद्युत विभाग की 07,चकबंदी की 03 व अन्य विभागों की 12 शिकायते कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 04का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये।

इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार की युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में जानकारी दी
उन्होंने बताया कि 21 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु सीमा के युवाओं को
इस अवसर से अत्यंत लाभ मिलेगा और भारत विकास की ओर बढ़ सकेगा।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी सदर , जिला विकास अधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

छात्रों ने आकर्षक रैली आयोजित कर दिया तंबाकू नियंत्रण जागरूकता का संदेश -रैली आयोजन के अतिरिक्त तंबाकू नियंत्रण समिति का गठन

admin

उत्कृष्ट सामाजिक एवं समाज हित कार्यो के लिए उप्र की राज्यपाल ने हरदोई डीएम मंगला प्रसाद को किया सम्मानित

admin

इकाना में आज IPL मैच, बारिश के आसार नहीं:रातभर बारिश हुई है

Bhaskarnews

Leave a Comment