October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब डॉ० बीआर अंबेडकर जयंती उत्सव के रूप में मनाने की रूपरेखा स्पष्ट कर दिए डीएम ने निर्देश

फर्रूखाबाद,
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को उत्सव के रूप में आयोजित किये जाने के संवंध में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताए गए कार्यक्रम के अनुसार जयंती को समारोह पूर्वक मनाने का डीएम ने निर्देश दे , निर्धारित विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाबा साहब की जयंती को जनपद में वृहद रूप से मनाया जाए सभी ब्लॉक, ग्रामसभा में कार्यक्रम आयोजित किये जायें, प्रभातफेरी निकली जाये,सभी स्कूलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाये, वादविवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाये, प्रस्तावना,मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया जाये, सभी अमृतसरोवरो की साफ सफाई कराकर कार्यक्रम आयोजित कराये जाये, सभी गाँवो में सफाई अभियान चलाए जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, डी0एफ0ओ0 सहित अन्य संवंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

विविधिताओं की अनोखी झलक के साथ आयोजित हुआ काव्य समारोह

admin

वर्ल्ड टॉयलेट डे अभियान के समापन पर 05 सबसे अच्छे व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया

admin

फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:कई जिलों से आए अभ्यर्थी,

Bhaskarnews

Leave a Comment