October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

ससुराल से अपने घर कन्नौज जा रहे वाइक सवार युवक का मार्ग दुर्घटना में मौत – सूचना मिलते ही मायके से विलखती पत्नी पहुंची मौके पर

भास्कर न्यूज एजेंसी : .
तह० संवाददाता – जयपालसिंह यादव की रिपोर्ट
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पत्नी को उसके मायके में छोड़कर घर वापस जाते समय घटित दुर्घटना में पति की दुखद मौत हो गई । समाचार सुनते ही पत्नी बिलख पड़ी ।
मिली जानकारी अनुसार जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी सचिन कोतवाली कायमगंज के पास वसे मोहल्ले मेंअपनी ससुराल में पत्नी अनुप्रिया को छोड़कर शनिवार की देर शाम लगभग नौ बजे वापस अपने घर जा रहा था। बताया गया कि कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव वरझाला – पपड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी ।, जिससे वह बाइक से उछ्ल कर काफी दूर जा गिरा । सिर पर लगा हेलमेट निकलकर बहुत दूर जा गिरा । वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब उसको गंभीर हालत में देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी। उसकी जेब से मिले पते से पता चलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि सचिन कानपुर में रिश्तेदार के साथ एक सिक्योरिटी कम्पनी चलाता है। दो दिन पहले ही घर आया था। काम पर वापस लौटने के कारण देर रात वापस जा रहा था। मृतक अपने पीछे रोती बिलखती पत्नी तथा बेटे आरव एवं बेटी तृष्णा को विलखता छोड़ हमेशा के लिए दुनियां से चला गया । अचानक घटी हृदय विदारक घटना से मृतक के परिवार तथा ससुराल में कोहराम मचा हुआ है ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान

Related posts

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

admin

औरैया के लेखक राष्ट्रपति ने पुस्तक का किया विमोचन

admin

admin

Leave a Comment