कछौना, हरदोई( भास्कर संवाददाता)श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना की यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया, मेधावी छात्रा कोमल गुप्ता ने इंटरमीडिएट का परीक्षा में जिला की टॉप टेन सूची में 93.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुजनों विद्यालय परिवार व माता-पिता का मान बढ़ाया। कोमल गुप्ता कछौना कस्बा के मोहल्ला सदर बाजार की निवासिनी हैं। बरखा गुप्ता बेटी कंचन गुप्ता की सफलता में माता-पिता दोनों के अथक परिश्रम और मार्गदर्शन का बहुत योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों की कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित की जिसमें मैथ शिक्षक आशुतोष कुमार का विशेष योगदान है कोमल गुप्ता भविष्य में इंजीनियर क्षेत्र में जाकर देश के आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में योगदान के लिए नवाचार का देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचना है। श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना में हाईस्कूल में छात्र कृष्णा गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। छात्रा आराध्या गुप्ता पुत्र अभिषेक गुप्ता ने 94.33% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा नैंसी वर्मा पुत्री मुकेश कुमार ने 90.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा सोनल गुप्ता पुत्री राकेश ने 90.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में छात्रा कोमल गुप्ता पुत्री कंचन गुप्ता ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र अभय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता ने 87.00 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र जान्हवी आजाद पुत्री राम शंकर आजाद ने 86.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वैष्णवी भारतीय पुत्री अमरनाथ ने 84.80% अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी उत्तीर्ण छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल ने बधाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। परीक्षा परिणाम से छात्राओं में काफी उत्साह है।
कछौना पतसेनी स्थित जानकी प्रसाद इंटर कालेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
4