August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की चपेट में आए युवक की मौत साथी घायल

– मृतक युवक वाइक से दवा लेने कस्बा कम्पिल आया था
भास्कर न्यूज एजेंसी –
रिपोर्टर – जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीनगर
निवासी 18 बर्षीय पिंटू पुत्र आसाराम वाइक से दवा लेने कंपिल आया था । जब वह दवा लेकर घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में कंपिल – सिवारा मार्ग पर स्थित ग्राम सवितापुर के पास चौपहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे वह उछलकर दूर जाकर और गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके साथ वाइक पर पीछे बैठा उसी के गांव का उसका साथी गोविंद पुत्र राजपाल भी घायल हो गया । राहगीरों एवं पुलिस की सहायता से दोनों को कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद पिन्टू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई । मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। जबकि घायल का उपचार जारी था । सामान्य रूप से उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है । बताया गया कि मृतक चार भाई थे। बड़े भाई सुधीश व नन्नू एवं तीसरा यही मृतक पिंटू था, सबसे छोटा भाई राजकुमार है। माँ मोहिनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था – मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं घटना वाले चौपहिया वाहन की पुलिस तलाश करने का प्रयास कर रही है ।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

admin

विवादित स्थल की हो रही खुदाई के समय निकला दफनाए गए बच्चे के मृत शरीर का अवशेष , ग्रामीणों में रोष

admin

सखी चयन के लिए 17 मई तक करे आवेदनः-उपायुक्त

admin

Leave a Comment