October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गूंजा देशभक्ति का स्वर, बच्चों ने मनाया ‘जश्ने-ए-ऑपरेशन सिंदूर’

हरदोई के मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल का प्रांगण गुरुवार को देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया, जब विद्यार्थियों ने ‘जश्ने-ए-ऑपरेशन सिंदूर’ का आयोजन करते हुए तिरंगा लहराया और गर्व से ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। यह आयोजन देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने, उनके शौर्य और बलिदान को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’ जैसी गूंजती स्वर लहरियों के साथ हुई, जिसने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया। छात्र-छात्राओं ने “मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है” और “मेरा देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का” जैसे नारों से पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस मौके पर बच्चों ने प्रतीकात्मक रूप से सैनिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। बच्चों ने एक स्वर में कहा, “हम भी तैयार हैं।” बच्चों का यह आत्मविश्वास और जोश देखकर शिक्षक-शिक्षिकाएं भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी तिरंगा लहराकर यह संकल्प दोहराया कि जिस देश और जाति में जन्म लिया है, आवश्यकता पड़ने पर उसी के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल प्रतिशोध नहीं, बल्कि यह धर्म, सम्मान और मानवता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह पहल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और समर्पण की भावना सिखाने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां बच्चों ने पूरे जोश और गर्व के साथ तिरंगे को नमन किया। ‘जश्ने-ए-ऑपरेशन सिंदूर’ विद्यालय का एक प्रेरणास्पद प्रयास बन गया, जिसने यह संदेश दिया कि देश के भविष्य – हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे – भी देश के लिए हर समय तैयार हैं। इस मौके पर विद्यालय संस्थापक अखिलेश सिंह प्रबंधक मुकेश सिंह प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी वी भूमिका सिंह के अलावा शिक्षिका कविता गुप्ता ,अर्पिता सिंह,सोनी तिवारी,प्रज्ञा त्रिवेदी ,लवी मिश्रा, पूजा सिंह चौहान, अंशिका वर्मा ,नीलम देवी, आरती वर्मा,विनीता त्रिवेदी,निकिता वर्मा, क्षमा सिंह, ऐश्वर्या सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

खैर विधानसभा सीट पर 1 बजे तक लगभग 29%मतदान होगे

admin

अमेठी के रेलवे टीम को ग्रामीणों ने घेरा, ककवा क्रासिंग बंद करने पर हुई नोक-झोंक,

admin

पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह यादव ब्लैकी का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन

admin

Leave a Comment