October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भूमि विवादों के मामले में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेंः-जिलाधिकारी

 

हरदोई।
आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना सुरसा में लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने पहुँचते ही सभी लेखपालों की उपस्थिति ली। जिन लेखपालों के पास एक से अधिक थाने हैं। उनकी अन्य लेखपाल से फोन मिलवाकर स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि सम्बंधित विवादों के मामले में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करे। अविवादित वरासत व अंश निर्धारण के किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाये।भूमि पर अवैध कब्जो के मामले में तत्काल कार्रवाई की जाये। मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाये गए। एक महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हुए काफ़ी समय बीत चुका है और उनको पेंशन नहीं मिलती है। जिलाधिकारी ने महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही विधवा पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से उन्होंने एक अन्य महिला के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। बाबूराम नाम के एक बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड का उपहार पाकर काफ़ी खुश हुए। एक बच्चा जिसके पिता का देहांत 3 वर्ष पहले हो चुका था और वह अपनी नानी के साथ रह रहा था, उसको बाल सेवा योजना से लाभान्वित कराया गया। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देश दिए आम जन से अच्छी तरह से संवाद किया जाये। थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थानाध्यक्ष सुरसा को निर्देश दिये कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था ठीक रखे और बीट सिपाहियों के माध्यम से रात्रि गस्त बढ़ाये तथा चिन्हित अपराधियांे पर नजर रखें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का किया आयोजन

admin

फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:कई जिलों से आए अभ्यर्थी,

Bhaskarnews

महिला की हत्या:संपत्ति विवाद में किया था मर्डर, शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की थी कोशिश

Bhaskarnews

Leave a Comment