June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार वाइक ट्रैक्टर में पीछे से घुसी दुर्घटना में वाइक चालक की दर्दनाक मौत साथी घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

– प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक की घटना में कोई गलती नहीं थी , तेज रफ्तार वाइक पीछे जुडी ट्राली के पिछले हिस्से में अनियंत्रित हो जा घुसी थी
भास्कर न्यूज एजेंसी :-
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिजौटा बुजुर्ग के पास देर शाम एक बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। जिससे वाइक चालक की मौके पर मौत हो गई वहीं पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी कायमगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक मृत घोषित कर दिया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव ढडियापुर निवासी उमेश शाक्य का 20 वर्षीय पुत्र विकास अपने दो साथियों के साथ बाइक से रुदायन रोड पर घूमने निकला था। उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा युवक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे उसके भाई का साला रजनेश पुत्र ऋषिपाल निवासी भगरौली थाना उसैत जनपद बदायूं घायल हो गया। वहीं इसी वाइक पर सवार मृतक के ही गांव का निवासी ओमवीर पुत्र रामविलास संयोग से बाल – बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई उदयवीर सिंह घायल विकास को सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेर कर पकड़ लिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक की इस घटना में कोई गलती नहीं थी । घटना की जानकारी होने पर मां रीना, पिता उमेश, भाई सतेंद्र और आकाश का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related posts

नहरौसा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत: बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सुधार की मांग

admin

भोलेपुर में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य की वजह से स्थानीय निकासियों में भारी रोष सामने खड़ी हो गई मुश्किल

admin

विद्यालय से ही बच्चों का होता है सफल भविष्य का निर्माण: फिल्म निर्माता विनोद बच्चन

admin

Leave a Comment