September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की दर्दनांक मौत, डीएम व एसपी ने दी शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक) जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव गौरी डांडा में भाग में खेल रहे तीन मासूमों की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। मरने वालों में दुर्गंश (11) कार्तिक( 10)व पवनीश( 12) के रुप में हुई।घटना की सूचना पर थाना टड़ियावां पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चों को तालाब से निकलवा कर सीएचसी टड़ियावां भेजा जहां डाक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व एसडीएम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज जिलाधिकारी अनुनय झा , पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ नया गांव मुबारकपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित चीरघर पहुंचे। उन्होंने कल टड़ियावां विकास खण्ड के गौरा डांडा ग्राम के तालाब में डूबने हुई तीन बच्चों की मृत्यु की हृदयविदारक घटना से प्रभावित परिवारों को सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर परिवार की नियमानुसार यथा संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। पात्रतानुसार परिवार को दैवीय आपदा के अंतर्गत सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन पूरी तरह से शोक संतृप्त परिवार के साथ है। यदि घटना का कारण किसी प्रकार का अवैध खनन है तो सम्बंधित की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रभारी सीएमओ धीरेन्द्र कुमार व सीएमएस अनिल कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नाबालिग बच्चे को कारोबारी ने खरीदा, बोला 30 हजार में ख़रीदा है

admin

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 8 वर्षीय युवक घायल

admin

गाजियाबाद प्रकरण पर विरोध व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment