June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

शराब पीकर घर जाकर गालीगलौज करने से परेशान महिलाओं ने शराब ठेका को हटाने की मांग

शराब पीकर घर जाकर गालीगलौज करने से परेशान महिलाओं ने शराब ठेका को हटाने की मांग

भास्कर ब्यूरो
नवाबगंज फर्रुखाबाद
रिपोर्टर रवि
शराब पीकर घर आए लोगों द्वारा महिलाओं व बच्चों से विवाद करने से परेशान महिलाएं लाठी डंडे लेकर अपने बच्चों के साथ ठेके पर पहुंची।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्यौरी से बसंतापुर जाने वाले मार्ग पर ठेका देशी शराब की दुकान है। शराब पीकर घर आए लोगों द्वारा महिलाओं व बच्चों से विवाद करने से परेशान लगभग 50 से अधिक महिलाएं सोमवार सुबह लगभग 11 बजे लाठी डंडे लेकर अपने बच्चों के साथ ठेके पर पहुंची। महिलाओं ने मौजूद सेलमैन सुनील कुमार को गाली गलौज कर ठेके को बंद करने का दवाब बनाया। जिससे सेलमैन ने दुकान के दरवाजे को अंदर से बंद कर जानकारी नवाबगंज निवासी ठेकेदार प्रीती गुप्ता के पति विमलेश गुप्ता को दी। इसी बीच महिलाओं ने डंडों से दुकान के जंगले में लगी खिड़की तोड़ दी। और महिलाएं दुकान के सामने जमीन पर बैठ गई। सूचना पर एसएसआई रामसिंह, एसआई संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा बुझाकर सेलमैन को बाहर निकाला। नायब तहसीलदार कायमगंज अनवर हुसैन, आवकारी निरीक्षक राजेश चौबे, राजस्व निरीक्षक रामेंद्र कुमार, लेखपाल पवन कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं ठेके को हटाने की जिद पर अड़ी रही। उपजिलाधिकारी कायमगंज रवींद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से जानकारी ली। महिलाओं ने ठेके पर चौवीस घंटे शराब की बिक्री होने व सलेमपुर से हटाकर उम्मरपुर करवाने की मांग की। जांच में ठेके का स्थान सलेमपुर त्यौरी में होने पर उपजिलाधिकारी ने ठेकेदार को दुकान गांव उम्मरपुर ले जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने महिलाओं को 3 अक्टूबर तक ठेके को उम्मरपुर पहुंचाने के आश्वासन पर महिलाएं मौके से चली गई।

Related posts

अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:भर्ती का आज तीसरा दिन

Bhaskarnews

शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में आज बुधवार को आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम

admin

कोटेदार पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

admin

Leave a Comment