June 5, 2026
Bhaskar News Agency
आगरा

कुएं में बच्चे की गिरकर मौत: साइकिल निकालने उतरा था, 24 घंटे बाद मिली डेडबॉडी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

आगरा में नानी की साड़ी बांधकर साइकिल निकालने कुएं में उतरे 10 साल के बच्चे की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की डेडबॉडी 24 घंटे बाद कुएं से निकाली। इस दौरान उसकी कमर में साड़ी बंधी हुई थी। शव मिलने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया गया कि साथियों के बहकावे में आकर वह साइकिल निकालने के लिए कुएं में उतरा था। पूरा मामला बाह तहसील के बसौनी की है।

दोस्तों के बहकावे में आकर कुएं में उतर गया सनी

बसौनी के पुरोहितनपुरा के रहने वाले मामा रामधुन ने बताया- मेरी बहन का बेटा सनी मेरे घर पर ही रहकर पढ़ाई करता है। उसके पापा-मम्मी बाह के पार्वतीपुरा में रहते हैं। सनी रविवार की दोपहर में घर से निकला था। लेकिन वो शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों को चिंता हुई।

 

Related posts

आगरा में यात्रियों को मिलेंगी होली स्पेशल ट्रेन:सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

Bhaskarnews

विदाई के बाद सीधे इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:आगरा में दूल्हा हाथ थामकर ले गया, बोला- पत्नी का हर कदम पर साथ दूंगा

Bhaskarnews

अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:भर्ती का आज तीसरा दिन

Bhaskarnews

Leave a Comment