August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह मानहानि केस-राहुल गांधी का आरोपों से इनकार:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

उत्तर प्रदेश संवाददाता –

गृह मंत्री  शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को यूपी में सुल्तानपुर की मध्य प्रदेश /एम् एल ए कोर्ट में पेश हुए। उनके वकील के मुताबिक, राहुल गाँधी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को इनकार किया। उन्होंने ऐसा कहा कि यह केस राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है। इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।

पेशी के दौरान मौजूद वकीलों के अनुसार,राहुल कोर्ट पहुंचने पर जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई पूरी होने के बाद धन्यवाद भी प्रकट किया जज साहब  ने राहुल से पूछा कि क्या आपकोअपने प्रति कोई सफाई देनी है? इस पर राहुल गाँधी ने कहा–हां।मुझे कहना है फिर  राहुल करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे।

मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। कोर्ट से निकलने के बाद राहुल रामचेत मोची की दुकान पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। राहुल ने मोची की पोती श्रद्धा को गोद में लिया। उसके पैर में चोट देखकर उन्होंने पूछा कि क्या हुआ।

परिवार ने बताया कि चोट ठीक नहीं हो रही है। इस पर राहुल ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से बच्ची के इलाज की बात की  रामचेत मोची की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। डेढ़ साल पहले राहुल गांधी ने उनकी दुकान पर बैठकर जूते सिलाए थे। बाद में उन्होंने रामचेत को सिलाई मशीन भी भेंट की थी।

Related posts

जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

admin

संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का तालाब के किनारे पेड़ से लटका मिला शव

admin

अचानक लापता हुए पेट्रोल पंप सेल्समैन की गुमशुदी दर्ज

admin

Leave a Comment