भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
फर्रुखाबाद संवाददाता –
फर्रुखाबाद में शनिवार सुबह एक शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
नवाबगंज के गाँव घुमैया रसूल पुर निवासी राजीव कुमार सक्सेना ने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी माया गेस्ट हाउस में आयोजित की थी। शुक्रवार शाम को शादी की सभी रस्में की पूरी हुईं। परिवार में बेटी की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। शनिवार सुबह
एक रात पहले किया था नानी ने अपनी नातिन का कन्यादान सुबह नातिन लक्ष्मी की विदाई की तैयारियां चल रही थी के कुछ ही मिनट बाद नानी गोमती की तबियत अचानक बिगड़ गई उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।वहीं नानी ने गेस्ट हाउस में दम तोड़ दिया जिसके बाद परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए।
जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।सुबह करीब 5 बजे रिति-रिवाजों के साथ लक्ष्मी की विदाई की गई। हालांकि, घटना की जानकारी दुल्हन को नहीं दी गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी लक्ष्मी के ससुराल वालों को भी दी गई। हालांकि, लक्ष्मी से यह बात परिजनों ने छिपाए रखी।
नानी ने ही किया था कन्यादान
