October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

वृद्ध की हत्या मामले में डीआईजी रेंज कानपुर पहुंचे घटना स्थल

भास्कर न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता -वृद्ध दंपत्ति हत्याकांड की जांच पड़ताल करने के लिए आज शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे डीआईजी रेंज कानपुर हरिश चन्दर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि पहुंची । उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । मृतक दंपति की बेटी गुनगुन व अन्य रिश्तेदारों से भी बातचीत की । डीआईजी ने घर रसोईघर में जाकर एंगल को समझा । इसके बाद डीआईजी घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचे ।और जांच पड़ताल की घर की ऊपरी मंजिल पर बने दो कमरा बंद थे जिम ताला लगा हुआ था ।क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि ने परिजनों को सांत्वना दी ।और पूरे घटनाक्रम को समझा ।जानकारी देते हुए डीआईजी हरीश चंदर ने बताया कि दंपति हत्याकांड काफी दुखद है , शव बीते दिन ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए थे । घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं ।एसपी खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रही है ।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है । घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है । मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना को कारित करने वाला मृतक दंपति का कोई बहुत करीबी है । उन्होंने कहा कि घटना के समय कोई ऐसा स्ट्रगल नहीं लग रहा है । जिसमें ज्यादा खींचतान हुई हो ।इसलिए शक की सुई करीबी पर ही है ।घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं,पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है ।जल्द खुलासा कर दिया जाएगा ।मृतक दंपति के दामाद ने बताया कि दंपति का मोबाइल बीते दिन

सर्विलांस टीम अपने साथ ले गई है ।सूत्रों की अगर मानें तो हत्या का कारण प्रॉपर्टी का लालच भी हो सकता है ।विदित हो बीते दिन गुरुवार कोकोतवाली व कस्बा कायमगंज के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा निवासी पुरुषोत्तम व उनकी पत्नी पुष्पा देवी का शव घर में पड़ा मिला था । पुरुषोत्तम का शव बेड पर पड़ा था और बिजली के तार का गले में फंदा पड़ा था ।इसके साथ ही पुष्पा देवी घर के आंगन में पड़ी हुई थी उनके शव के नीचे प्लास्टिक का पाइप दबा हुआ था ।पुरुषोत्तम लगभग बीते 10 वर्षों से लकवा ग्रस्त थे और बेड पर ही लेटे रहते थे वह चलने फिरने में असमर्थ थे ।बीते दिनही गली के मुख्य मार्ग परएक दुकान परलगे हुए सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर पुलिस टीम अपने साथ ले गई थी ।मोहल्ले वासियों की माने तो पुलिस ने घटना के संबंध में दो युवकों को उठाया और उनसे पूछताछ कर रही है ।हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है ।अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है ।रिश्तेदार और अन्य परिचित घर पर शव आने का इंतजार कर रहे हैं ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन , इन्स्पेक्टर अमोद कुमार सिंह,एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी व सर्विलांस टीम मौजूद रही ।

Related posts

एसपी आरती सिंह ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, सिवारा चौकी इंचार्ज को हटाया।

admin

नया सिस्टम लगने पर मरीज को मिलने लगी सुविधा, इंजीनियर ने देर रात तक कार्य करते हुए सिस्टम किया चालू

admin

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अग्निपीडि़तों का बांटा दुखदर्द, की आर्थिक मदद

admin

Leave a Comment