June 5, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

लखनऊ में भतीजे ने दी मुखाग्नि:बेटा हत्या करके जेल में बंद; मर्डर के बाद सिर काटकर फेंक दिया था

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता -लखनऊ में जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का हत्या के 6वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।अंतिम संस्कार के दौरान मृतक मानवेंद्र की डेडबॉडी से कवर नहीं हटाया गया। ऊपर से ही उनके शव को नहलाया गया, रिश्तेदारों ने लकड़ियां रखीं। उसके बाद भतीजे कृत्य ने अग्नि लेकर चिता के चारों तरफ घूमते ही दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक मानवेंद्र के भाई अरविंद सिंह बहुत रो रहे थे।

मानवेंद्र की हत्या 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे की गई थी। आज 25 फरवरी को उनके भतीजे से अंतिम कर्म कराए गए। कर्मकांड के पंडित ने भतीजे से पुत्र का संकल्प करवाकर सारे कर्म करवाए। घाट पर मृतक का भतीजा कृत्य, छोटे भाई अरविंद सिंह के साथ कई रिश्तेदार पहुंचे। यहां पिता सुरेंद्र पाल सिंह अवस्था के चलते नहीं पहुंच पाए।

Related posts

लखनऊ में हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा:,

admin

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क पर घसीटा:LPG के लिए कर रहे थे प्रदर्शन;

admin

यूपी में साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखने के बाद योगी ने टैक्स किया फ्री

admin

Leave a Comment