October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

पहली बार पटना शहर में चली मेट्रो:होली बाद भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

पटना संवाददाता -भूतनाथ से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच 3.45 किमी में मेट्रो का परिचालन हो रहा है। नए सेक्शन के जुड़ने के बाद पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक कुल 6.2किमी एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो चलेगी।

भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच की दूरी 2.75किमी है। इस नए सेक्शन पर अलग-अलग गति से ट्रेन चलाकर ट्रैक की क्षमता, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग और स्टेशनों के बीच तालमेल की जांच की जा रही है।

पटना मेट्रो को आज पहली बार शहर के अंदर चलाया गया। गुरुवार को भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से दो नए स्टेशनों खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया। इसके चलते आज आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बंद रखी गई।मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, CMRS की टीम अब मार्च में पटना पहुंचेगी। इस दौरान टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। सब कुछ ठीक रहा तो होली बाद मेट्रो ट्रेन 5 स्टेशनों तक दौड़ेगी।और यात्रियों को उनकी यात्रा करायेगी

Related posts

कन्नौज में एसडीएम ने छापा मारा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:113 पासबुक जब्त कीं

admin

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,

Bhaskarnews

राजस्थान के जयपुर में हाईकोर्ट बेंच को बम से उड़ाने की धमकी:मिली

Bhaskarnews

Leave a Comment