August 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद;करती हूँ दिल से जय हिंद, जय भारत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

जैसलमेर संवाददाता -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी।राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं।

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं।

फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में 25 मिनट उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया।(LCH) प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।और राष्ट्रपति मुर्मू तह दिल कहती है मैं देश के वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद देती हूं। मेरा सभी को प्यार भरा नमस्कार। जय हिंद, जय भारत।

Related posts

भाषा और पहनावे पर सिद्धांत चतुर्वेदी का उड़ा मजाक, ऑडिशन में हुई बेइज्जती:

Bhaskarnews

कन्नौज में एसडीएम ने छापा मारा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:113 पासबुक जब्त कीं

admin

अज्ञात ट्रक ने बिजली खंभे को मारी टक्कर:सिकंदरपुर घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Bhaskarnews

Leave a Comment