October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

कंपिल बाजार में होली की रौनक बढ़ी:रंग-गुलाल,की जमकर खरीदारी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

होली का त्योहार नजदीक आते ही कंपिल के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। छोटे बच्चों और युवाओं में उत्साह साफ देखा जा रहा है। सोमवार को नगर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग रंग-गुलाल, पिचकारी, कपड़े और मिठाइयों की खरीदारी करते दिखे।

नगर के गंगा रोड, कंपिल स्टेशन रोड, कायमगंज रोड, रुदायन रोड और सिवारा रोड पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। सड़कों के किनारे रंग, गुलाल और पिचकारियों के ठेले सज गए हैं। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए कंपिल पहुंचे।

इस बार बाजार में देशी पिचकारियों की मांग अधिक है। म्यूजिकल, स्प्रे गन, गैलन गन, कार्टून पिचकारी, मास्क और रंगीन टोपियां बच्चों को खूब आकर्षित कर रही हैं। होलिका दहन की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं, जिससे दुकानों और फुटपाथ पर रंग-अबीर, पिचकारी, मुखौटे, कपड़े और पकवानों की सामग्री की बिक्री तेज हो गई है।

Related posts

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नवगठित कार्यकारिणी घोषित कर सौंपे मनोनयन पत्र

admin

नए सिरे से जांच की मांग कर प्रधानमंत्री आवास योजना में लगाया घपले का आरोप

admin

146 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

admin

Leave a Comment