October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

नवाबगंज 186 होलिका स्थलों में दो गांव अतिसंवेदनशील, शांति की अपील

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

नवाबगंज थाना क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण शुरू कर दिया है और गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने जानकारी दी कि नवाबगंज थाना क्षेत्र में कुल 186 होलिका स्थल हैं। इनमें से नगला हीरासिंह और ममरेजपुर गांव को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

पुलिस लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और किसी भी तरह से माहौल खराब न करने की अपील कर रही है। गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घोषणाएं भी की जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त, वराकेशव और बलीपुर दो संवेदनशील गांव हैं। पुलिस प्रत्येक होलिका स्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने की तैयारी कर रही है।पुलिस की विशेष नजर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों पर रहेगी। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने चेतावनी दी कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

 

Related posts

हरिद्वार से 350 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर कंपिल पहुंचे छह कांवड़िये, रामेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

admin

जिलाध्यक्ष ने लोहिया मूर्ति पर पहनाई माला, पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Bhaskarnews

डी एम की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की हुई बैठक

admin

Leave a Comment