October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

शमशाबाद में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता -जनपद हरदोई के थाना तड़ियामा क्षेत्र के गांव तेलियानी निवासी राम लखन अपने साथी देवेंद्र के साथ चार दिन पहले मथुरा गए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।

शमसाबाद में एक रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार दोपहर को हुई, जब दोनों युवक भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को आगे से बाइक लगाकर रोक लिया और रोडवेज चालक को घेर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बस चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।

शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई स्थित एक कॉलेज के सामने एटा डिपो की एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related posts

प्राचीन तीर्थ स्थल यक्षदेव महाराज के मंदिर का रास्ता न होने से दर्शन करना मुश्किल

admin

सवर्ण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा मामले में करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

admin

फर्रुखाबाद जिले के ITI रोजगार मेले में 40 अभ्यर्थियो को चयन किया गया :

Bhaskarnews

Leave a Comment