October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपति घायल, अज्ञात चालक पर मुकदमा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपति घायल, अज्ञात चालक पर मुकदमा

ओम शक्ति

कम्पिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार दंपति घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 29 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे कंपिल-अटैना मार्ग स्थित कारव मोड़ के पास दिल्ली के विकासपुरी निवासी नीलम कुमारी अपने पति अर्जुन कुमार के साथ कार से जिजपुरा (कायमगंज) से दिल्ली लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

हादसे में नीलम कुमारी को अंदरूनी चोटें आईं, जबकि अर्जुन कुमार के पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें लगीं। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की तहरीर पर कंपिल थाना पुलिस ने शुक्रबार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर उठिए रात में सर ने फोन किया :प्राइमरी टीचर कृतिका चौधरी बनीं SDM, यूपी PCS में आई 30वीं रैंक

Bhaskarnews

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बहिन की बारात आने से पहले हुई सड़क दुर्घटना में भाई की मौत

admin

काली नदी में डूबने से अग्निवीर समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

admin

Leave a Comment