October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

कमालगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर पारिवारिक विवाद में युवक ने मच्छर लोशन पिया:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

कमालगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर सराय मैदा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने मच्छर मारने वाला लोशन पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रहमान ने बहन-भाई के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर मच्छर लोशन की दो बोतलें पी लीं। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों ने बताया कि रहमान का मानसिक संतुलन पूरी तरह ठीक नहीं है और वह पहले भी तनाव में रहता था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज के  डॉ. विकास पटेल ने बताया कि युवक को जहरीला पदार्थ के सेवन की स्थिति में लाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है और आवश्यक इलाज जारी है।

 

Related posts

कम्पिल की राजपूत मार्केट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानें जलकर राख

admin

संकिसा मे अषाढी मेला समापन की ओर महिलाओ की लगी भीड

admin

मोबाइल फटने से बाइक हुई अनियंत्रित, शटरिंग लदे लोडर में घुसी, तीन गंभीर घायल

admin

Leave a Comment