September 11, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कम्पिल की राजपूत मार्केट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानें जलकर राख

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

कम्पिल की राजपूत मार्केट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानें जलकर राख

आलोक राठौर को करीब 7 लाख और मुखराम राजपूत को 1.50 लाख का नुकसान, पुलिस व स्थानीय लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ओम शक्ति

कम्पिल, फर्रुखाबाद।
नगर की राजपूत मार्केट में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

दुकानदार आलोक राठौर उर्फ पिंकू ने बताया कि देर रात उन्हें फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दुकान से तेज लपटें उठ रही थीं। उनके अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिससे उनकी दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ों का सामान जल गया और उन्हें लगभग 7 लाख का नुकसान हुआ।
दोनों दुकानों के बीच बनी लकड़ी की पार्टीशन मे आग तेजी से फैल गई और बगल में स्थित अकराबाद निवासी मुखराम राजपूत की रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। मुखराम राजपूत ने बताया कि उनकी दुकान में रखा पूरा सामान जल गया, जिससे उन्हें करीब ₹1.50 लाख का नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कम्पिल पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय दुकानदारों और लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

एक साल से गांव में नहीं हुई सफाई, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

admin

वनरक्षक द्वारा दी गई धमकी से भयभीत शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग

admin

डॉ. कुशवाहा की बयालीसवीं पुस्तक काव्यसंग्रह “ख़ामोशी” का हुआ विमोचन

admin

Leave a Comment