October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

तम्बाकू से भरा ट्रक नीम के पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

तम्बाकू से भरा ट्रक नीम के पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला
-सचिन यादव

अचरा/फर्रुखाबाद। आज सुबह करीब नौ बजे अचरा से नवाबगंज की ओर जा रहा तम्बाकू से भरा एक ट्रक खलवारा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसके सामने बिजली का ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ था, जो बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सामने कोई व्यक्ति या मकान होता, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Related posts

प्रदेश अब देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन गया है: आबकारी राज्य मंत्री

admin

मृतकों के परिवार से मिल मारिया आलम ने दी सांत्वना बंधाया ढाढस

admin

सैयद सलाउद्दीन ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से की शिष्टाचार भेंट

admin

Leave a Comment