August 21, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

जल जीवन मिशन योजना से टंकी निर्माण अधूरा,ग्रामीणो को पानी की आस

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

जल जीवन मिशन योजना से टंकी निर्माण अधूरा,ग्रामीणो को पानी की आस।

कम्पिल
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना कायमगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत त्योरखास में चार वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 2022-23 में शुरू हुआ ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण आज तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों दीपू, सुल्तान, शुहैल खा, जय जय राम, रमन दुबे, केशव नंदन राठौर का कहना है कि योजना के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक न तो टंकी बन सकी और न ही एक बूंद पानी लोगों के घरों तक पहुंचा।
ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की कई गलियों को खोद दिया गया, लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने से गलियों की मरम्मत भी नहीं कराई गई। इससे लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि गांव में सैकड़ों घरों में कनेक्शन भी दे दिए गए हैं, लेकिन जलापूर्ति शुरू न होने से नल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं दिखा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक टंकी का निर्माण पूरा नहीं होगा और जलापूर्ति शुरू नहीं होगी, तब तक सरकार की हर घर नल योजना का उद्देश्य अधूरा ही रहेगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने तथा खोदी गई गलियों की मरम्मत कराने की मांग की है।

Related posts

जिलाधिकारी आशुतोष ने गोवंश आश्रय स्थल बसेली, वि0क्षे0 बढ़पुर का किया निरीक्षण

admin

146 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

admin

वर्ल्ड टॉयलेट डे अभियान के समापन पर 05 सबसे अच्छे व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया

admin

Leave a Comment