October 7, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमलखनऊ

लखनऊ में बर्थडे मनाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई।उसे दोस्त अपना बर्थडे मनाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। मृतक छात्र के पिता का आरोप है कि गोली धोखे से नहीं लगी। बीच माथे पर गोली मारी गई है। इसके लिए कुछ लोगों ने मेरे बच्चे के हाथ-पैर भी पकड़े था। आरोपी दोस्त के पिता ने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में मुझे धमकी भी थी।

मृतक की पहचान उनैज (13) के रूप में हुई। वह स्टेलामेरी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जमीर खान की इलाके में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। जमीर ने बताया- बेटे उनैज के दोस्त नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने शाम करीब 7:30 बजे वॉट्सएप कॉल कर बताया कि लोकबंधु अस्पताल आ जाओ। छात्र की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।उसके बीच माथे पर गोली लगी थी। यह धोखे में हुई घटना नहीं हो सकती। कोई माथे पर गोली कैसे खा लेगा? उसे कुछ लोगों ने पहले पकड़ा, उसके बाद माथे पर गोली मारी। हत्या को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों से लगातार कार्रवाई की मांग करते रहे।पुलिस ने मेरे बेटे की बॉडी दिखाई।

Related posts

लखनऊ में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या,दोस्तों ने गर्दन से मांस भी निकाल दिया था:

Bhaskarnews

लखनऊ में अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाते तीन लड़कियां हुई बेहोश

Bhaskarnews

शंकराचार्य बोले- हिंदुत्व खतरे में है:सिर्फ हिन्दू की तरह ड्रेस पहनने से हिन्दू नही बन सकते

Bhaskarnews

Leave a Comment