June 5, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमलखनऊ

पुलिसकर्मी और कार ड्राइवर की मारपीट युवक बोला- दोनों हाथ टूट गए;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में गाड़ी की टक्कर के बाद एक पुलिसकर्मी पर कार चालक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे कार से खींचकर पीटा, जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए। जबकि, इस वारदात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवक पुलिसकर्मी को उन्हीं हाथों से कार के अंदर खींचने की कोशिश कर रहा है।

इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी पीड़ित शमीम अख्तर के अनुसार, रविवार 15 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे वह नानी होटल के सामने से चंदन रोड की ओर अपनी कार मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार में बैठा पुलिस की वर्दी में था (UP32PE 6792) से मामूली टक्कर हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि।टक्कर के बाद वह गाली-गलौज करते हुए उसके पास पहुंचा और उस पर गाड़ी टक्कर मारने का आरोप लगाने लगा। इसके बाद उसने पीड़ित को कार से बाहर खींच लिया और हाथ मरोड़ते हुए लात-घूंसों  से पीटने लगा ।

शमीम का कहना है कि मारपीट में उसके दोनों हाथ टूट गए हैं। जाने के तुरंत बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाला व्यक्ति फरहान नाम का पुलिसकर्मी है, जो इंदिरानगर थाने में तैनात है।

पीड़ित का कहना है कि 112 पर कॉल की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से भाग गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उसने पूरा घटनाक्रम बताया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की डैशकैम रिकॉर्डिंग और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज उसके पास मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंपी जायगी ।

Related posts

इटावा में कार से तोड़े सभी बैरियर, VIDEO: केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश

Bhaskarnews

लखनऊ के गोदाम में लगी भीषण आग बिस्कुट-कुरकुरे समेत लाखों का जला सामान

admin

लखनऊ में राहुल बोले-अगर नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम यूपी CM होते:

admin

Leave a Comment