August 5, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedआगराफिल्म जगत

कंगना रनौत मामले में कोर्ट नहीं पहुंची उनकी अधिवक्ता:किसानों के अपमान को होनी थी बहस

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान जुड़े मामले में शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में सुनवाई हुई, लेकिन उनकी अधिवक्ता के अदालत में उपस्थित न होने के कारण बहस नहीं हो सकी। जज अनुज कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को कंगना रनौत मामले पर बहस होनी थी। कंगना रनौत की सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुश्रीया चौधरी की ओर से स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें बताया गया कि अधिवक्ता विशेष कार्य में व्यस्त होने के कारण आज अदालत में उपस्थित नहीं हो सकीं, इसलिए बहस के लिए नई तिथि दी जाए।

इस पर वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने लिखित रूप से तीव्र विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की अधिवक्ता बार-बार बहस से बचने का प्रयास कर रही हैं, जो न्यायालय के आदेश की अवहेलना है और मामले को टालने के  कोशिश है।इस मामले में अदालत ने पहले थाना न्यू आगरा पुलिस को धारा 225-बी के तहत दोनों पक्षों की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर और उनके गवाहों के बयान दर्ज कर 29 जनवरी 2026 को कोर्ट में अपनी आख्या दाखिल की थी।

वादी पक्ष ने पुलिस की इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए इसे अधूरी और त्रुटिपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि कोई भी अधिवक्ता किसी पक्ष की पैरवी तो कर सकता है, लेकिन उसकी ओर से बयान दर्ज नहीं कराया जा सकता, क्योंकि भविष्य में इसे लेकर कानूनी स्थिति जटिल हो सकती है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च 2026 को होगी।

Related posts

विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था

Bhaskarnews

कासगंज में 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में हुए लोग घायल

Bhaskarnews

आगरा के चित्राहट में गुरुवार रात घर से 30 किमी पहले मौत ने मारा झपट्‌टा:हुआ था दर्दनाक हादसा,

Bhaskarnews

Leave a Comment