October 7, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमफर्रुखाबाद

नवाबगंज में:नशे में धुत पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरोली गांव निवासी रबी गुरुवार शाम लगभग चार बजे अपने घर पर बैठे थे, तभी गांव के ही उन्होंने रबी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। एक युवक और उसके चाचा पर हमला किया गया। नशे में धुत पड़ोसियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट की।

जब रबी ने इसका विरोध किया, तो युवक और उसके साथियों ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। रबी को बचाने आए उनके चाचा लालू पुत्र दिवारीलाल को भी हमलावरों ने पीटा।इस घटना के बाद रबी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने युवक सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

Related posts

चीता-तेंदुआ के अंगों की तस्करी में 6 दोषिओं को सजा मिली

Bhaskarnews

पत्नी से विवाद के बाद ढाई घाट पुल से तीन बच्चों के पिता ने लगाई छलांग, शुक्रवार शाम 6 बजे से रविवार दोपहर 2 बजे तक नहीं लगा कोई सुराग

admin

चोरी के मामले में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों पर मुकद्दमा लिख भेजा जेल

admin

Leave a Comment