October 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगराक्राइम

आगरा में बच्चे के नामकरण में पति-पत्नी के बीच विवाद :पति ने पत्नी की पिटाई लगाई।c

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बच्चे के नामकरण संस्कार में पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई लगाई। इसके बाद मायके वालों ने घर में घुसकर पति को पीटा। घटना के बाद अब पति लापता हो गया है। उसने घर पर चिट्‌ठी छोड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।

सीता नगर निवासी अभिषेक ठाकुर की शादी डेढ़ साल पहले मोती बगीची, लंगड़े की चौकी निवासी वंशिका सिकरवार के साथ हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। वंशिका ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया।

वहीं अभिषेक के पिता जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि बेटे और बहू के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि वंशिका ने अपने पिता विक्रम सिंह और भाई वंश को फोन कर दिया। वे शाम करीब पांच बजे कार से आए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। उन्होंने अभिषेक को अकेला देखकर उसकी पिटाई की। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने इस पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की है।

वंशिका का आरोप है कि अभिषेक अक्सर नशे में मारपीट करता है, कई बार पंचायतें भी हुई हैं। गुरुवार शाम नामकरण पर बातचीत के दौरान कहासुनी हुई। अभिषेक ने लात-घूंसों और चप्पल से पीटा, जिससे उसके टांके खुल गए। वह गंभीर घायल हो गई। वंशिका की सूचना पर उसके मायके पक्ष ने पुलिस से शिकायत की।

अभिषेक शुक्रवार तड़के टेबल पर एक चिट्ठी छोड़कर लापता हो गया। चिट्ठी में उसने लिखा है कि मुझे मार दो या न्याय दिलाओ। ऐसे लोगों की वजह से ही लड़के मर जाते हैं या मार दिए जाते हैं। मेरे बच्चों को मेरी मां को दिया जाए। मैं न्याय चाहता हूं। पत्नी वंशिका आए दिन गृहकलह करती है। उसके मायके पक्ष के लोग 11 जुलाई 2024 से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

अलीगढ़ में फेसबुक पर मिले एक दोस्त ने पहले हमदर्दी जताई,गर्भवती पीड़िता मांग रही ‘इच्छा मृत्यु’:

Bhaskarnews

आगरा में युवक ने मलाशय में एक लीटर की बोतल डाली: दर्द से तड़पता रहा,

admin

आगरा में होली से पहले युवक की मौत:डीजे बजाने को लेकर,युवकों ने जमकर पीटा

Bhaskarnews

Leave a Comment