August 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedबरेली

रायबरेली जिले के मजदूर के बेटे ने UPSC में हासिल की 107वीं रैंक:बिना

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

बरेली संवाददाता –

रायबरेली जिले के खीरो ब्लॉक के चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 107वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले विमल की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

विमल कुमार ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। अधिकतर तैयारी उन्होंने रायबरेली में रहकर स्वाध्याय के जरिए की।

विमल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 से 2025 के बीच लगातार यूपीएससी परीक्षा दी। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने बिना कोचिंग के अपनी तैयारी जारी रखी। पहले चार प्रयासों में वह इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। .

विमल कुमार के भाई अजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद साधारण थी। अजीत खुद भी रायबरेली में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने हुए हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने विमल की पढ़ाई में कभी रुकावट नहीं आने दी और लगातार उनका हौसला बढ़ाया।

विमल कुमार ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय चांदेमऊ से पूरी की। इसके बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय महाराजगंज में हुआ, जहां से उन्होंने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वह केरल गए और फिर उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली पहुंचे।। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और पांचवें प्रयास में इंटरव्यू भी पास कर लिया। इस बार उन्हें 107वीं अखिल भारतीय रैंक मिली।

Related posts

वैदिक शून्यवाद पर व्याख्यान दे वैचारिक क्रांति के सृजन कर्ता कहलाए स्वामी विवेकानंद

admin

पंचायत सहायक युवक ने पंचायत भवन में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin

31राज्य की 61छावनियो मे होते हुए 47000 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले अभिषेक का हरदोई पहुंचने पर डीएम ने किया स्वागत

admin

Leave a Comment