June 5, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश:3 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बादलों की गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 3 अप्रैल तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।मंगलवार रात करीब 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे कई इलाकों में करीब एक घंटे तक बिजली कटौती हुई। गोमती नगर में लोहिया चौराहा पर सुंदरीकरण का स्ट्रक्चर उखड़ गया। सुबह 9 बजे बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकली।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही।

Related posts

भारतीय सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा:;

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल निगम ग्रामीण की बैठक

admin

दिव्यांग पीड़ित ने दिव्यांग पेंशन ना आने की शिकायत : डीएम

admin

Leave a Comment