October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकासगंज

कासगंज जिले में DM ने लापरवाही पर दो अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर के बाहर फैली गंदगी पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने, परिसर को स्वच्छ बनाने और उस स्थान को विकसित कर पार्क बनाने के निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को कासगंज जिले के गंजडुण्डवारा विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय में तैनात एडीओ (आईएसबी) हरिशचंद्र को कार्यों में लापरवाही के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर बीएमएम निकेतन  को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

Related posts

‘धुरंधर: द रिवेंज’19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

Bhaskarnews

वैदिक शून्यवाद पर व्याख्यान दे वैचारिक क्रांति के सृजन कर्ता कहलाए स्वामी विवेकानंद

admin

जनवरी2025 से जून 2025 तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की तिथियां तय

admin

Leave a Comment