March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकासगंज

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उठा अवैध खनन का मुद्दा:कासगंज

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

कासगंज तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में  एक किसान जयपाल के अनुसार, उनके खेत में पिछले करीब तीन साल से मिट्टी काटने का अवैध काम जारी है। किसान ने अपने खेत में हो रहे अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई। सुल्तानपुर निवासी जयपाल ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए बताया कि पिछले तीन सालो से उनके खेत में अवैध रूप से मिट्टी काटी जा रही है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।कई बार रोकने के बावजूद यह गतिविधि बंद नहीं हुई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

 किसान ने बताया कि इस मामले में वह पहले भी कई बार तहसीलदार से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें समाधान दिवस में अपनी समस्या दोबारा उठानी पड़ी।

शिकायत के दौरान जयपाल ने अपने खेत के खसरा नंबर 21, 121, 120 और 118 का भी उल्लेख किया। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि इन खेतों में हो रहे अवैध खनन की जांच कराकर इसे तुरंत रोका जाए।

शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने जयपाल को आश्वासन दिया कि उनके खेत में हो रहे अवैध खनन की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।तहसील प्रशासन की ओर से किसान को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभाग को भी निर्देश दिए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियां दोबारा न हो सकें। और किसी भी किसान को दोबारा उदास न होना पड़े

Related posts

यात्रा पर निकला श्रद्धानलसून का विहिप कार्यालय में भव्य स्वागत

admin

भाजपा यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लड़ रही : शैलेंद्र जैन, विधायक

admin

शंकरा अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाप एफ आई आर उनके शिष्य 25 वकीलों के साथ :

Bhaskarnews

Leave a Comment