October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफिल्म जगत

-बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्म संवाददाता -बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को गाने को लेकर बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे।

हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, “मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है।मै उन सभी लोगो से हाथ जोड़कर माफ़ी चाहता हूँ मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं।

एक तरह से ये कोम्प्तिटर के लिए होते हैं। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।”

Related posts

युवती ने उठाया ऐसा कदम,परिवार में मच गया कोहराम

admin

मनुष्य को सत्य मार्ग पर चलना चाहिए, सत्य कर्मों से ही वह सफल हो पता

admin

Demand to run direct train from Sagar to Nagpur

admin

Leave a Comment