October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकन्नौज

कन्नौज में 1920 अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर होगी परीक्षा,दिए सख्ती के निर्देश

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता कन्नौज –

कन्नौज में 14 और 15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1920 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की है, जिसमें जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक केंद्र प्रभारी (पुलिस), एक केंद्र प्रभारी (परीक्षा संचालन) और एक केंद्र प्रभारी (पुलिस सुरक्षा) तैनात कराए जाएंगे। इनके अतिरिक्त, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती कराई  जाएगी।

डीएम  ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक तिथि के स्टेशनरी बॉक्स को परीक्षा दिवस से 24 घंटे पहले केंद्र व्यवस्थापक द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी (पुलिस) और केंद्र प्रभारी (परीक्षा संचालक) की उपस्थिति में खोला जाएगा। प्राप्त परीक्षा सामग्री की गहन जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वह उसी परीक्षा केंद्र की है या नहीं।

Related posts

इटावा होटल तीन व्यक्तियों का विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

Bhaskarnews

भारतीय किसान संघ द्वारा बढ़पुर विकासखंड में विकासखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

admin

कासगंज जिले में DM ने लापरवाही पर दो अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश:

Bhaskarnews

Leave a Comment