September 16, 2026
Bhaskar News Agency
राजनीतिलखनऊ

लखनऊ में शंकराचार्य से मिलने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव,जमीन पर बैठे दिखे:

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता लखनऊ –

शंकराचार्य ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा-सपा मुखिया अपने आवास से दोपहर 12.30 बजे अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के लिए निकले और कृष्णा नगर क्षेत्र में प्रवास कर रहे शंकराचार्य के पास पहुंचे।अखिलेश ने कहा- आज मैं शंकराचार्य से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आया था। हमारे यहां परंपरा रही है कि जब भी कोई नया काम शुरू किया जाता है तो सबसे पहले संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया जाता है। मैं भी इसी भावना से उनके पास आया। संतों का आशीर्वाद हमेशा समाज और देश के लिए शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। बाहर निकलने पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा।

शंकराचार्य ने बुधवार को लखनऊ से गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया था। काशी से 7 मार्च को निकलने के बाद जौनपुर, सुल्तानपुर, सीतापुर होते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचे थे। यहां शंकराचार्य की सभा को प्रशासन से 26 शर्तों के साथ अनुमति दी थी। अखिलेश ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा था।

Related posts

लखनऊ में केरोसीन लेकर पहुंचा भगवाधारी पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर सुसाइड करने की कोशिश की :

admin

10 मई से पोलिंग पार्टीज के वाहनों को सीएस0एन0 पी0जी0 कॉलेज परिसर में इकठ्ठा कर किया जायेगा लाइनअपः-जिला निर्वाचन अधिकारी

admin

लखनऊ स्टेशन पर पकड़ी गई 2 करोड़ की ड्रग्स

admin

Leave a Comment